ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ालमगड़ा ब्लाक में ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

लमगड़ा ब्लाक में ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। जिसके तहत भाजपा ने बुधवार को लमगड़ा ब्लाक में सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने न्याय पंचायत के विभिन्न बुथों आडुखान,डोल, मसानखाल, शहरफाटक सहित कई क्षेत्रों में...

लमगड़ा ब्लाक में ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 31 Jul 2019 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। जिसके तहत भाजपा ने बुधवार को लमगड़ा ब्लाक में सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने न्याय पंचायत के विभिन्न बुथों आडुखान,डोल, मसानखाल, शहरफाटक सहित कई क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा के सदस्यता अभियान को गति प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पांडे ने लोगो को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के लाभ लेने की अपील की। इस दौरान सेवानिवृत्त दिवान सिंह, नंदा बल्लभ, भुवन चंद्र, मोहन राम, किशन सिंह, देव सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा, खीम सिंह, प्रकाश जोशी, केशव राम, डीके बजेठा, मोहन राम आर्या, तारा बजेठा, बंसत, आनंद, किशन सिंह, दिवान सिंह, महेश सिंह, मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें