भाजपा के तीन साल निराशाजक: तिवारी
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा है कि प्रदेश सरकार के तीन साल उत्तराखंड के लिए निराशा, हताशा व बर्बादी के रास्तों पर बढ़ने के तौर में जाने जायेंगे। इन तीन सालों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ।...
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा है कि प्रदेश सरकार के तीन साल उत्तराखंड के लिए निराशा, हताशा व बर्बादी के रास्तों पर बढ़ने के तौर में जाने जायेंगे। इन तीन सालों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा।उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि इन तीन सालों में जनता की क्या भाजपा नेता व विधायकों की भी सरकार व नौकरशाहों की नहीं सुनी।
‘मिलो, जुड़ो व बदलो अभियान के संपर्क अभियान में उपपा अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस दौरान राज्य की कृषि भूमि की असीमित खरीद की छूट उद्योगपतियों को दी। शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष कालेजों में मनमानी फीस बढ़ाने को संरक्षण दिया पर शराब सस्ती की नशा मुक्त उत्तराखंड की मांग करने वाली महिलाओं के घरों में शराब पहुंचाने व शराब से प्राप्त होने वाले राजस्व में भारी बढ़ोतरी की। जबकि पहाड़ों में पलायन व विस्थापन से जनसंख्या में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि कभी नशामुक्त का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने आबकारी अधिनियम से नशे के प्रसार को कम करने वाली धारा 37, 3ए को भी हटाने का फैसला कर यह साबित किया कि न अच्छा काम करेंगे न अच्छी बातों को कानून में रहने देंगे। तिवारी ने याद दिलाया कि सर्वोच्च न्यायालय के एक महत्वपूर्ण निर्णय के बाद सरकार ने राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों को जिला मार्ग घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय भी दे दिया था। तिवारी ने कहा कि भर्ती घोटाला बेरोजगारों का दमन अलग राजधानी में धरना स्थल को ध्वस्त करना सरकार की उपलब्धि में गिने जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के पदचिन्हों पर चलते हुए अन्य प्रचार के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। जो उसकी उपलब्धियां हैं। सरकार के अनिर्णय के कारण पूर्ण मशीनरी ठप है। नानीसार में जिंदल ग्रुप को जमीन लूटने का राजनैतिक लाभ लेने के लिए भाजपा नेता कांग्रेस सरकार के खिलाफ झंडा उठा रहे थे आज उन्हीं भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। यही उनका चरित्र है। जिसके खिलाफ उपपा लगातार संघर्ष में रहेगी।