मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

चैत्र मास के अंत में विभांडेश्वर में लगने वाले बिखोती मेले को भव्य बनाने के लिए रविवार को बैठक हुई। बैठक में पथ प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के न आने पर नाराजगी जताई गई। अगली बैठक एक अप्रैल को होगी।

मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई

चैत्र मास के अंतिम गते विभांडेश्वर में लगने वाले बिखोती मेले को भव्य बनाने को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में पथ प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मंथन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। मौके पर स्याल्दे बिखोती मेला समिति उपाध्यक्ष हेम रावत, बिखोती मेला अध्यक्ष रमेश पुजारी, तहसीलदार तितीक्षा जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील कांडपाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला आदि मौजूद थे। तय किया कि अब अगली बैठक एक अप्रैल को होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।