ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में बजरंग दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान

अल्मोड़ा में बजरंग दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की ओर से राष्ट्रीय बजरंग दल ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान युवाओं को राष्ट्रीय बजरंग दल से अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया...

अल्मोड़ा में बजरंग दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 25 Jan 2019 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की ओर से राष्ट्रीय बजरंग दल ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान युवाओं को राष्ट्रीय बजरंग दल से अधिक से अधिक जोड़ने पर बल दिया गया। शुक्रवार को चौघानपाटा में बजरंग दल की ओर से कार्यक्रम में आयोजन किया गया।

प्रांत उपाध्यक्ष कृष्ण कांडपाल ने युवाओं को बजरंग दल से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा आज अपने देश में ही हिन्दू समाज ठगा महसूस कर रहा है। सभी हिन्दुओं ने रात-दिन मेहनत कर सत्ताधीशों को मंच तक पहुंचाया। लेकिन उन्होंने हिन्दुओं का कोई भी कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट डॉ. तोगडि़या इस पर सतत प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ रहा है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय बजरंग दल युवाओं को जोड़कर देश में हिन्दुओं की रक्षा करने का कार्य करेगा। उन्होने कहा नौ फरवरी को दिल्ली इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हिन्दुओं की अपनी पार्टी की घोषणा होगी। सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय बजरंग दल महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, जिलामंत्री अनन टकवाल, राहुल बिष्ट, अमित मेहरा, सचिन बिष्ट, पंकज बिष्ट, गौतम मेहता, सचिन बिष्ट, पवन बिष्ट, अमित रावत, मोहित राणा, मोहित कनवाल, सूरज बिष्ट, रोहित जोशी, अनिल बोरा, संदीप बिष्ट, देवेश बोरा, मोहित, नितिन कुमार, बिक्की मेहरा, लक्की पवार, नीरज मेहता आदि मौजूद रहे। राज बने राष्ट्रीय बजरंग के नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा। कार्यक्रम के दौरान नये पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। इस दौरान राज राणा को नगर अध्यक्ष, विक्की मेहरा को उपाध्यक्ष, लक्की पवार नगर महामंत्री, गौतम मेहरा को नगर मंत्री, नितिन कुमार को नगर सहमंत्री चुना गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें