ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाडिग्री कालेज भतरोंजखान में महिला सशक्तिकरण पर हुई जागरूकता गोष्ठी

डिग्री कालेज भतरोंजखान में महिला सशक्तिकरण पर हुई जागरूकता गोष्ठी

सेवा योजन की ओर से प्रभारी महिला सशक्तिकरण व महिला उत्पीड़न जागरूकता के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें महिला उत्पीड़न के बनाये गये...

डिग्री कालेज भतरोंजखान में महिला सशक्तिकरण पर हुई जागरूकता गोष्ठी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 06 Dec 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में महिला सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एनएसएस के जागरुकता अभियान के तहत इसका आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति एप सहित अन्य प्राविधानों की जानकारी दी गई। इसका उपयोग करने की अपील की गई।

स्थानीय थाने से पहुंची एसआई हेमा कार्की ने बतौर मुख्य वक्ता यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौरा एप्प के माध्यम से महिलाएं बिना डरे हुए किसी भी समय अपनी शिकायत पुलिस तक पंहुचा सकती हैं। उन्होंने कहा इसमें शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस एप्प में घटना की लाइव वीडियो व फोटो भी शेयर की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से अपनी सुरक्षा के लिए उपलब्ध प्राविधानों का उपयोग करने तथा आम महिला तक इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की भी अपील की। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपा यादव ने किया। यहां रविंद्र कुमार,तारा, पूनम, सुशील, गिरीश, रोहित व अरुण आदि रहे l

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें