मारपीट और धमकाने पर मुकदमा दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
चौखुटिया में एक दुकानदार के साथ मारपीट और धमकी के आरोप में सुरेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित पंकज वर्मा ने बताया कि आरोपी नियमित रूप से गाली गलौज और मारपीट करता है। पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

चौखुटिया। मासी में दुकानदार के साथ मारपीट और धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ चौखुटिया कोतवाल में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि मासी निवासी पंकज वर्मा ने तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि छानी निवासी सुरेश जोशी आए दिन गाली गलौज और मारपीट करता है। गुरुवार शाम आरोपी उनकी दुकान में आया और गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


