ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ामूल निवासी संघ के आर्या अध्यक्ष व अशोक महासचिव मनोनित

मूल निवासी संघ के आर्या अध्यक्ष व अशोक महासचिव मनोनित

रानीखेत। मिशन इंटर कालेज रानीखेत में मूल निवासी संघ की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ की विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी भी गठित की...

मूल निवासी संघ के आर्या अध्यक्ष व अशोक महासचिव मनोनित
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 02 Jul 2018 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मिशन इंटर कालेज रानीखेत में मूल निवासी संघ की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ की विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी भी गठित की गई। नई कार्यकारिणी में आरसी आर्या अध्यक्ष व अशोक कुमार महासचिव चुने गए। जिला अध्यक्ष पीसी आर्या की अध्यक्षता में मूल निवासी संघ रानीखेत तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में आरसी आर्या अध्यक्ष, अशोक कुमार महासचिव, राजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, नीमा आर्या महिला उपाध्यक्ष, शेखर चंद्र कोषाध्यक्ष, ललित मोहन आर्या प्रशिक्षण सचिव, चंदन आर्या संगठन सचिव, भागीरथी चंद्रा महिला संगठन सचिव, बसंती आर्या मीडिया प्रभारी मनोनित किए गए। बैठक का संचालन बी चंद्रा ने किया। इस दौरान इंद्र लाल, चंपा आर्या, कविता आर्या, रेखा आर्या, हेमा आर्या, आशा आर्या आदि सदस्य मोजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें