ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाआरोपी की गिरफ्तारी को पांच घंटे तक शव नहीं उठाया

आरोपी की गिरफ्तारी को पांच घंटे तक शव नहीं उठाया

दशाऊ गांव में एसिड अटैक के बाद शेर सिंह की बड़ी बहु जया देवी की दिल्ली में मौत के बाद सुबह शव घर पहुंचा। लेकिन घटना के 70 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों से शव उठाने से मना कर...

आरोपी की गिरफ्तारी को पांच घंटे तक शव नहीं उठाया
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 21 Nov 2018 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

दशाऊ गांव में एसिड अटैक के बाद शेर सिंह की बड़ी बहु जया देवी की दिल्ली में मौत के बाद सुबह शव घर पहुंचा। लेकिन घटना के 70 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों से शव उठाने से मना कर दिया। बाद में पहुंची प्रशासन व पुलिस की टीम ने परिजनों को बड़ी मुश्किल से समझाया। तब जाकर करीब पांच घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हुए।

इस दौरान नाराज परिजनों ने कुछ देर तक जमकर हंगामा भी काटा। मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भी लग गई। गौरतबल है कि बीते 10 सितंबर को जिला मुख्यालय से 24 किमी दूर दशाऊ गांव निवासी आरोपी रघुनाथ सिंह ने अपने बड़े भाई शेर सिंह के परिवार पर शराब के नशे में धुत होकर एसिड अटैक कर दिया था। इससे शेर सिंह के परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जबकि आरोपी ने खुद पर भी एसिड उडेल दिया था। कुछ दिनों तक उसका दिल्ली उपचार चलने के बाद परिजन उसे घर ले आए। लेकिन एसिड अटैक में घायल शेर सिंह की बड़ी बहू जया देवी की मंगलवार की सुबह दिल्ली में मौत हो गई। बुधवार की सुबह उनका शव घर पहुंचा। लेकिन घटना को 70 बीत जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने शव उठाने ही मना कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। इसी बीच गांव में प्रशासन व पुलिस सहित चिकित्सा टीम पहुंची। लेकिन प्रशासन की टीम को कुछ देर तक परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने तक शव उठाने से मना कर दिया। तहसीलदार खुशबु आर्या, नायब तहसीदार पीडी सनवाल, कानूनगो बची राम आगरी, एनटीडी चौके एसआई देवेंद्र सामंत ने परिजनों को बहुत देर तक समझाया। इसके बाद बाड़ेछीना अस्पताल से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने आरोपी रघुनाथ सिंह का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने आरोपी का एक सप्ताह तक इलाज करने की जरूरत बताई। इसके बाद प्रशासन ने एक सप्ताह तक इलाज करने के बाद गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन मान गए। तब जाकर वह शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। परिजनों से वार्ता के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक नाकोट कुबेर सिंह मेहरा, एसआई सामंत एनटीडी, राजस्व उपनिरीक्षक तोली कृपाल सिंह बेलवाल, बलवंत नाथ आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें