ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा का एक और लाल बना सेना में अफसर

अल्मोड़ा का एक और लाल बना सेना में अफसर

विकासखंड हवालबाग के उडियारी गांव निवासी रुद्राक्ष पंत का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। रुद्राक्ष को गोरखा रेजीमेंट में नियुक्ति मिली है। सेना में अफसर बनने पर उनके गांव में हर्ष का...

अल्मोड़ा का एक और लाल बना सेना में अफसर
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 11 Dec 2017 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासखंड हवालबाग के उडियारी गांव निवासी रुद्राक्ष पंत का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। रुद्राक्ष को गोरखा रेजीमेंट में नियुक्ति मिली है। सेना में अफसर बनने पर उनके गांव में हर्ष का माहौल है। बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना आखिरकार रुद्राक्ष ने अपने बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत के दम पर तब साकार कर दिखाया जब बीते दिनों आईएमए देहरादून में हुई पासिंग परेड के बाद भारतीय सेना में उन्हें बतौर लेफ्टिनेंट पद की कमान सौंपी गई तथा उनके माता-पिता ने उन्हें रैंक लगाकर सुशोभित किया।

रुद्राक्ष की 12वीं तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई है। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद रुद्राक्ष का चयन 2013 में एनडीए के लिए हुआ था। तीन वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद इसी वर्ष उन्होंने आईएमए में प्रवेश लिया जहां उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया है। रुद्राक्ष के पिता वर्तमान में अनिल कुमार पंत राइंका सुरईखेत में प्रधानाचार्य एंव माता माया पंत राउमावि छतीनाखाल में शिक्षिका के पद पर सेवारत है। इधर रूद्राक्ष के मूल निवास उडियारी में उत्सव का माहौल है। रुद्राक्ष के इस उपलब्धि पर उनके उनके शिक्षक अशोक पंत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, बार एसोशिएशन अध्यक्ष महेश परिहार सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें