Annual Celebration at MD Tiwari Inter College Features Cultural Performances वार्षिकोत्सव में देशभक्ति और लोकगीतों की हुई प्रस्तुति, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAnnual Celebration at MD Tiwari Inter College Features Cultural Performances

वार्षिकोत्सव में देशभक्ति और लोकगीतों की हुई प्रस्तुति

एमडी तिवारी इंटर कॉलेज दैरी का वार्षिकोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पेश त्रिपाठी और ज्योति त्रिपाठी ने किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 29 Dec 2024 09:11 PM
share Share
Follow Us on
वार्षिकोत्सव में देशभक्ति और लोकगीतों की हुई प्रस्तुति

एमडी तिवारी इंटर कॉलेज दैरी का रविवार को वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। मौके पर बच्चों की ओर से देशभक्ति गीतों, लोकगीतों आदि की प्रस्तुति दी गई। रविवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ संरक्षक पुष्पेश त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी आदि ने किया। पं. राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय की ओर से मंत्रोच्चार किया गया। वार्षिकोत्सव में सरस्वती वंदना, कुमाउनी, गढ़वाली, राजस्थानी व पंजाबी लोकगीत व लोकनृत्य, सोशल मीडिया को लेकर कव्वाली, भगत सिंह पर नाटक, कृष्ण सुदामा नाटक, वेदिका व दिव्यांजलि की ओर से लव कुश कांड, डांडिया नृत्य, झोड़ा, काफल पाको, देशभक्ति गीत आदि की प्रस्तुति हुई। यहां निदेशक यतीश जोशी, संरक्षक रमेश त्रिपाठी, जगत रौतेला, आनंद किरौला, राबाइंका प्रधानाचार्या सोनिका नेगी, चित्रा पाठक, अनिल चौधरी, दीवान सिंह रौतेला, डॉ. बीडी पांडे, डॉ. आलोक तिवारी, केपीएस अधिकारी, गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, युगल किशोर आर्य आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।