लोनिवि के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार
अल्मोड़ा में कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर जताया रोष अल्मोड़ा में कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर जताया रोष अल्मोड़ा में कर्मचारियों ने कार्यबहिष्का

अल्मोड़ा, संवाददाता। पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार से कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। इस कारण सोमवार को कार्यालय के कामकाज भी प्रभावित हुए। सोमवार को उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया। लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध भी जताया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि कर्मचारी पाारस्परिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई बार मांग के बावजूद भी पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मांगों के पूरा नहीं होने पर मजबूरन कर्मचारियों को कार्यबहिष्कार करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि 12 फरवरी तक वह कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। वहीं, कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से कार्यों पर असर पड़ा। टैंडर, बॉन्ड को आगे बढ़ाने व अन्य ऑफिस संबंधी काम ठप रहे। अगर इसके बाद भी पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां प्रदर्शन में टीका सिंह खोलिया, शंकर सिंह, भीम सिंह, नंदन सिंह, नंदू, अकिंत तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, पान सिंह, सुनील फर्त्याल, रमेश महेरा आदि मौजूद लोग रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




