ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड में भी मांगों को लेकर डटे रहे आल्पस कर्मी

अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड में भी मांगों को लेकर डटे रहे आल्पस कर्मी

कड़ाके की ठंड के बाद भी आल्पस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनशन स्थल पर डटे रहे। मांगों की उपेक्षा को लेकर कर्मचारी शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे। मांग पूरी होने तक अनशनकारियों ने आंदोलन जारी रखने का...

अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड में भी मांगों को लेकर डटे रहे आल्पस कर्मी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाThu, 07 Feb 2019 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ाके की ठंड के बाद भी आल्पस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनशन स्थल पर डटे रहे। मांगों की उपेक्षा को लेकर कर्मचारी शासन-प्रशासन पर जमकर बरसे। मांग पूरी होने तक अनशनकारियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। शासन-प्रशासन के यही रुख बरकरार रहने पर महिला कर्मचारियों ने अनशन में बैठने की चेतावनी दी है।

यहां चौघानपाटा गांधी पार्क में पिछले 13 दिनों से आमरण अनशन में बैठे कर्मचारियों ने गुरुवार को तेज बारिश में भी तिरपाल के नीचे बैठकर अनशन किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर पिछले छह माह से आंदोलनरत है लेकिन शासन-प्रशासन से कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा है। कर्मचारियों ने आल्पस दवा फैक्ट्री को सरकार की ओर से संचालित करने की मांग उठाई। साथ ही कर्मचारियों ने पिछले छह माह से रुके वेतन व ईपीएफ का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि तेज बारिश व ठंड में भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। लेकिन कोई भी आला अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि कर्मचारियों की समस्याओं की सुध नहीं ले ला रहा है। इससे कर्मचारियों के हितों की उपेक्षा हो रही है। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन का यही रुख बरकरार रहने पर महिला कर्मचारियों ने अनशन में बैठने की चेतावनी दी है। अनशन के 13वें दिन भी देवकीनंदन पांडे और हेम चंद्र गुरुरानी आमरण अनशन में डटे रहे। इस दौरान उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिारी, त्रिलोचन जोशी, दयाशंकर कांडपाल, पंकज वर्मा, दिनेश जोशी समर्थन को पहुंचे। इस मौके पर सुमन जोशी, चंपा साह, हेमा बिष्ट, गंगा, कला बिष्ट, नसरीम बेगम, शीला साह, दीपा पांडे, दीपा, हीरा पवार, सीमा, गीता बिष्ट, माया पुनेठा, मंजु, कविता जोशी, नेहा जोशी, राजेश, गिरीश तिवारी, प्रमोद साह, घनश्याम जोशी, विनोद पाटनी, नवीन, अशोक साह, बलवंत सिंह, पूरन सिंह, शेखर, देवेंद्र किरौला, कुंदन भोज, विनोद मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें