ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाआल्पस कर्मी आठ को करेंगे सांकेतिक चक्काजाम

आल्पस कर्मी आठ को करेंगे सांकेतिक चक्काजाम

मांगों को लेकर आल्पस कर्मचारियों को बुधवार को भी आमरण अनशन जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने आगामी आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माल रोड में चौघानपाटा के पास सांकेतिक चक्काजाम करने की चेतावनी...

आल्पस कर्मी आठ को करेंगे सांकेतिक चक्काजाम
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 06 Mar 2019 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मांगों को लेकर आल्पस कर्मचारियों का बुधवार को भी आमरण अनशन जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने आगामी आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माल रोड में चौघानपाटा के पास सांकेतिक चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। साथ ही कुछ माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आल्पस दवा फैक्ट्री के कर्मचारियों पिछले सात माह से आंदोलनरत हैं। आमरण अनशन के 40 वें दिन भी आल्पस कर्मचारी चौघानपाटा गांधी पार्क में अनशन स्थल पर डटे रहे। अनशन स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक कर्मचारी आंदोलन को किसी भी हद तक ले जाने को तैयार है। लंबे समय से आंदोलन करने के बाद भी शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की ओर से कर्मचारियों की कोई सुध नहीं लेने से आक्रोशित कर्मचारियों ने आगामी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माल रोड में चौघानपाटा के पास सांकेतिक चक्काजाम करने का ऐलान किया है। साथ ही अनशन स्थल पर कर्मचारियों की बैठक में सर्वसम्मिति से यह तय किया कि मांगें पूरी नहीं हुई तो सभी कर्मचारी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके प्रकाश उनियाल, राजू गिरी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, पूरन सिंह रौतेला, दिनेश जोशी, गंगा, ममता, शोभा, गीता, शीला, भारती, माया, तुलसी, मंजू, दीपा, रेखा, संगीता, पूजा, कविता, रितु, कमला, हेमा, हरीश, बलवंत, महेंद्र, अशोक समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें