Almora News: डीडीए पर संघर्ष समिति, ठेका प्रथा पर सफाईकर्मी गरजे
Almora News: अल्मोड़ा में सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन और विकास संघर्ष समिति का धरना जारी है। लोग डीडीए को समाप्त करने और उनकी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। निजीकरण के खिलाफ भी आंदोलन हो रहा है। विभिन्न नेताओं और समर्थन करने वालों ने आंदोलन में भाग लिया है।
Almora News: देवेंद्र पांडे, अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन और संघर्ष समिति का साप्ताहिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। दोनों ही आंदोलनों में लोगों ने अपनी मांगों को दोहराया और सरकार से मांगों के निराकरण की मांग की। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में जिला विकास संघर्ष समिति ने डीडीए समाप्ति के लिए साप्ताहिक धरना दिया। कहा कि जब तक पहाड़ विरोधी डीडीए को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यहां प्रकाश चंद्र जोशी, अख्तर हुसैन, शहाबुद्दीन, चंद्र मणि भट्ट, लक्ष्मण ऐठानी, हेम चंद्र तिवारी, भारत रत्न पांडेय, प्रताप सिंह सत्याल, सुनैना मेहरा आदि थे।
नगर निगम में कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग के लिए सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। आमरण अनशन के दूसरे दिन राजपाल पवार डटे रहे। समर्थन में दीपक चंदेल, राजेंद्र पवार, अनिल कुमार, नरेश पुजारी, यशपाल, अमित कुमार, संदीप, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, हरी प्रसाद आदि थे। इधर, मोहान में आईएमपीसीएल कंपनी के निजीकरण के विरोध में लोगों का आंदोलन जारी रहा। एक सुर में निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग की।


