Almora News: सुबह-शाम धूप, दिन में बारिश, चार सड़कें बंद
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: अल्मोड़ा में सुबह तेज धूप और दिन में हुई बारिश सुबह-शाम धूप, दिन में बारिश, सड़कें बंद सुबह-शाम धूप, दिन में बारिश, सड़कें बंद

Almora News: अल्मोड़ा। मुख्यालय सहित अन्य ब्लॉकों में गुरुवार को सुबह धूप खिली। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और बारिश हुई। हालांकि, शाम होने तक मौसम एक बार फिर सामान्य हो गया। इधर, चार ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बीते कई दिनों से हुई बारिश के बाद राहत है। दो दिन धूप खिली, यही आलम गुरुवार को भी रहा। लेकिन दोपहर में मौसम ने करवट बदली और बारिश से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।

