अल्मोड़ा में बदला मौसम का मिजाज, बादल छाए
Apr 11, 2026 11:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले बारिश के बाद शुक्रवार को धूप रही, लेकिन शनिवार को बादल छा गए। इससे बारिश की संभावना बनी रही और ठंड का एहसास हुआ। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने लगे।
अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। दो दिन पूर्व बारिश के बाद शुक्रवार को दिन भर चटक धूप से मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे बारिश की संभावना बनी रही। बादल छाने और हल्की शीत लहर से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


