Almora News: वॉलीबाल में मेडिकल कॉलेज और स्टेडियम-ए विजेता
Almora News: अल्मोड़ा में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चिकित्सा कॉलेज बालक वर्ग में तथा स्टेडियम-ए बालिका वर्ग में विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने भाग लिया और विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
Almora News: अल्मोड़ा। गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में मेडिकल कॉलेज तो बालिका वर्ग में स्टेडियम-ए की टीम विजेता बनी। विजेता टीमों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। बालक वर्ग में टीम अंकित व स्टेडियम-ए के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम-ए ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में हॉस्टल बॉयज एसएसजेयू को हरा मेडिकल कॉलेज की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में मेडिकल कॉलेज ने स्टेडियम को 25-23, 19-25, 18-25, 25-23 व 15-9 से हराया। बालिका वर्ग में स्टेडियम-ए व स्टेडियम-बी के बीच फाइनल हुआ।
इसमें स्टेडियम-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-20 व 25-16 से जीत दर्ज की। यहां एडीएम युक्ता मिश्र, डीएसओ महेशी आर्या, नवीन लाल वर्मा, हरीश कनवाल, हिमांशु मेहता, विक्रम भंडारी, मनीष कनवाल, राजेंद्र सिंह, करिश्मा, संजय अधिकारी, हरीश त्रिवेदी, जीवन बोरा, कविता, पूजा, राजेश खोलिया, कमलेश मेहरा, यसपाल भट्ट, विजय मेहरा, हरेंद्र प्रसाद, रजत वर्मा, प्रेम सिंह, योगेश रहे।

