Almora News: क्वारब बाईपास पर बड़े वाहन अनिश्चितकाल को बंद
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक लगाई रोक अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक लगाई रोक अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक लगाई रोक

Almora News: अल्मोड़ा। क्वारब बाईपास डोबा-चौसली मार्ग पर अग्रिम आदेशों तक बस व बड़े वाहन नहीं चलेंगे। जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बसें व बड़े वाहन अब वैकल्पिक मार्गों से अतिरिक्त फेरा लगाने को मजबूर होंगे। क्वारब बाईपास डोबा-चौसली मार्ग की हालत मानसून सीजन की बारिश से और बदहाल हो गई है। पहले से ही सड़क के आधे हिस्से में डामरीकरण हो सका है। बारिश आने पर सड़क कीचड़ से सन जा रही है।


