ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में दिनभर खिली धूप, तापमान में इजाफा 

अल्मोड़ा में दिनभर खिली धूप, तापमान में इजाफा 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सोमवार को दिनभर धूप खिलने से दिन के समय लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली। लेकिन सुबह शाम ठंड बढ़ने से लोगों की दिक्कत भी बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े पहनकर सुबह-शाम बाजार में...

अल्मोड़ा में दिनभर खिली धूप, तापमान में इजाफा 
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाMon, 21 Oct 2019 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में सोमवार को दिनभर धूप खिलने से दिन के समय लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली। लेकिन सुबह शाम ठंड बढ़ने से लोगों की दिक्कत भी बढ़ गई है। लोग गर्म कपड़े पहनकर सुबह-शाम बाजार में निकलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि सोमवार को दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अल्मोड़ा में बीते रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसमें सोमवार को दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान रविवार की तरह सोमवार को भी 12 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। लेकिन अल्मोड़ा में सुबह-शाम कोहरा लगने से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। सुबह-शाम मार्निंग एव इवनिग वॉक में भी गर्म कपड़ों पहकर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें