एसएसजे में मेडिकल कैंप लगाने की मांग

Feb 08, 2026 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परिसर में मेडिकल कैंप लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि अधिकांश छात्र पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों से आते हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते।

एसएसजे में मेडिकल कैंप लगाने की मांग

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिसर में मेडिकल कैंप लगाने की मांग की। कहा कि परिसर में अधिकांश छात्र पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों से आते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विशेषकर किसान परिवारों से संबंध रखते हैं। गांवों में स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने से छात्र समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। मेडिकल कामों लगने से यह सुविधा उन्हें आसानी से मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।