‘वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना भी मुश्किल’
अल्मोड़ा में रोडवेज कर्मियों ने चौथे दिन भी किया प्रदर्शन अल्मोड़ा में रोडवेज कर्मियों ने चौथे दिन भी किया प्रदर्शन अल्मोड़ा में रोडवेज कर्मियों ने चौ

अल्मोड़ा, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चौथे दिन भी रोडवेज कर्मी विरोध में डटे रहे। कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। मंगलवार को भी रोडवेज कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांध विरोध जताया। कहा कि कर्मचारियों लंबे समय से दिसम्बर व जनवरी का वेतन देने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पिछले चार दिनों से प्रदर्शन भी किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। कर्मचारी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, लेकिन ना ही निगम और ना ही सरकार को इसकी कोई परवाह है।
कर्मचारियों ने जल्द से जल्द वेतन देने की मांग की। यहां यहां रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रदीप टम्टा, मंत्री राजकुमार टम्टा, गोपाल दत्त जोशी, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, तारा दत्त जोशी, भगवती नेगी, दीपक कुमार, गिरीश राम, रोहित कुमार आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



