लोगों ने सिलेंडर के साथ बारिश से झेली दोहरी परेशानी

Apr 04, 2026 11:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में शनिवार को लोगों को रसोई सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए लोग दुकानों के बाहर जमा हो गए। चार बजे से लाइन में खड़े लोगों को आठ बजे सिलेंडर मिला। समय पर सिलेंडर मिलने वाले कुछ लोगों को राहत मिली, लेकिन बाकी को दो से तीन घंटे और इंतजार करना पड़ा।

लोगों ने सिलेंडर के साथ बारिश से झेली दोहरी परेशानी

लोगों ने सिलेंडर के साथ बारिश से झेली दोहरी परेशानी अल्मोड़ा। नगर के लोगों ने रसोई सिलेंडर के लिए शनिवार को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले उन्हें सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए लोग सिलेंडरों को कतार में छोड़कर बंद दुकानों के बाहर जमा हो गए। चार बजे से खड़े लोगों को करीब आठ बजे सिलेंडर वाहन आने के बाद राहत मिली। वितरण शुरू हुआ तो जिनका नंबर पहले था उन्हें समय रहते सिलेंडर मिल गए। शेष अन्य को अपनी बारी के लिए दो से तीन घंटे और इंतजार करना पड़ा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एजेंसी संचालकों ने बताया कि जिन्हें रसोई सिलेंडर दिए जाने थे उनकी सूची पहले ही जारी कर दी गई थी। लगभग सभी को सिलेंडर उपलब्ध करवा दिए गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।