Almora News: डीडीए पर संघर्ष समिति अपने रुख पर अड़ी
Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय सर्वदलीय संघर्ष समिति का साप्ताहिक धरना जारी है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक डीडीए को समाप्त नहीं किया जाता, आंदोलन खत्म नहीं होगा। कार्यकर्ताओं का दावा है कि डीडीए अल्मोड़ा की भौगोलिक स्थिति के खिलाफ है और इससे लोग परेशान हैं।
Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय सर्वदलीय संघर्ष समिति का साप्ताहिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक पूरी तरह से डीडीए को नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में जिला विकास संघर्ष समिति ने डीडीए समाप्ति के लिए साप्ताहिक धरना दिया। इस बीच लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक पहाड़ विरोधी डीडीए को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि डीडीए अल्मोड़ा की भौगोलिक स्थिति के विपरीत है। इससे लोगों को तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बीते आठ साल से वह आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मौन बैठी हुई है।
कहा कि जब तक डीडीए को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अख्तर हुसैन, चंद्र मणि भट्ट, लक्ष्मण ऐठानी, हेम चंद्र तिवारी आदि थे।


