गांजा तस्करी आरोप में महिला सहित दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा के भतरौंजखान पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक पर जा रही महिला सहित दो लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बैग की तलाशी में 5.124 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक से जा रहे महिला सहित दो लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार को टीम भतरौजखान से टानी होते हुए जैनल मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान भिकियासैंण की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोका और पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सरवन सिंह पुत्र शेर सिंह और पीछे बैठी महिला ने परमजीत कौर पत्नी स्व सुरजीत सिंह निवासी रम्पुरा काशीपुर, ऊधमसिंह नगर बताया। तलाशी लेने पर दोनों के बैग से 5.124 किग्रा गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


