अल्मोड़ा में गांजे के साथ रामपुर के दो युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में भिकियासैंण पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम बिल्ला सिंह और सतीश कुमार हैं। पुलिस ने उनकी कार से दस किलो गांजा बरामद किया है और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अल्मोड़ा में गांजे के साथ रामपुर के दो युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। भिकियासैंण पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में रामपुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को भिकियासैंण चौकी प्रभारी संजय जोशी गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें एक कार आती दिखाई दी। रोकने पर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू और सतीश कुमार निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार रामपुर, मुरादाबाद यूपी बताया। तलाशी ली तो कार से दस किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर लिया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।