नेशनल ताइक्वांडों में अल्मोड़ा ने जीते 15 स्वर्ण

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 15 स्वर्ण, 7 रजत और 11 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक हल्द्वानी में आयोजित हुई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने खुशी जताई।

नेशनल ताइक्वांडों में अल्मोड़ा ने जीते 15 स्वर्ण

देवेंद्र पांडे, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, सात रजत और 11 कांस्य पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। हल्द्वानी में 29 से 31 मई तक 13 वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता में भूमिका जोशी, वैष्णवी नेगी, नित्या सिंह, रुद्रांश उप्रेती, प्रियांशु राठौर, अंश बिष्ट, कार्तिक मेहरा, आरोही मेहता, नेहा बिनवाल, चंद्रकला जोशी, रिया बिष्ट, लवलेश कैड़ा, दिवाकर, अर्पित सिंह, विवेक रावत ने स्वर्ण, मानसी, काव्या लोहनी, नेहा जोशी, महिमा कैड़ा, अराध्या तिवारी, ऋषभ गोस्वामी, ऋषभ किरौला ने रजत और लक्ष्मी जोशी, नमिता, अतितांशी जैसवाल, हर्षिता तिवारी, गौरव शर्मा, करन, निखिल सिंह, पियूष जोशी, स्वरित जोशी, शिरयशी चौधरी और कृतिका वर्मा ने कांस्य पदक जीता।

इसमें कोच विक्रम भंडारी, वंदना भंडारी, गरिधर, काव्य तलरेजा, कमल जोशी व कनिष्का भंडारी के प्रशिक्षित खिलाड़ी शामिल रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल आदि ने खुशी जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।