Almora Literature Festival Hosts Solo Kumaoni Folk Song Competition बच्चों ने कुमाउनी लोकगीतों की प्रस्तुति से मोहा मन, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsAlmora Literature Festival Hosts Solo Kumaoni Folk Song Competition

बच्चों ने कुमाउनी लोकगीतों की प्रस्तुति से मोहा मन

अल्मोड़ा में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से गायन प्रतियोगिता अल्मोड़ा में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से गायन प्रतियोगिता अल्मोड़ा में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाTue, 26 Aug 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों ने कुमाउनी लोकगीतों की प्रस्तुति से मोहा मन

अल्मोड़ा, संवाददाता। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल के तहत मंगलवार को एकल कुमाउनी लोकगीत गायन प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने विभिन्न पारंपरिक कुमाउनी लोकगीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। मंगलवार को नगर के एक होटल में हुई प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के 80 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की ओर से पारंपरिक कुमाउनी लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियां दी गई। उनके गीतों में पहाड़ की संस्कृति, प्रेम, विरह, प्रकृति और पारंपरिक जीवनशैली की झलक देखने को मिली। दूसरे सत्र में 10 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की प्रतियोगिता हुई। अल्मोड़ा नगर के अलावा पेटशाल से भी स्कूली बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया।

वक्ताओं ने लोकसंस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। यहां डॉ. वसुधा पंत, डॉ. दीपा गुप्ता, मीनाक्षी पाठक, नवीन बिष्ट, दीवान कनवाल, दिनेश पांडेय, अशोक पांडेय, मोहन जोशी, राजेन्द्र तिवारी, अमरनाथ भट्ट, अनिल सनवाल, भावना पांडेय, जीवन चंद्र आर्य, मनोज गुप्ता, राजेश बिष्ट, दीपक जोशी, भूषण पांडे, आदित्य बोरा, वंशिका वोहरा, हर्षिता आदि रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।