Almora News: सीएचसी से भी श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: अल्मोड़ा में श्रमिकों के श्रम कार्डों के नवीनीकरण और पंजीकरण के लिए सीएचसी सेंटरों को नामित किया गया है। इससे श्रमिकों को मुख्यालय की दौड़ से निजात मिली है। पंजीकरण और नवीनीकरण की फीस क्रमशः 150 रुपये और 100 रुपये निर्धारित की गई है।

Almora News: सीएचसी से भी श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण

Almora News: अल्मोड़ा। श्रमिक श्रम कार्डों के नवीनीकरण और पंजीकरण सीएचसी सेंटरों के माध्यम से भी कर सकते हैं। विभाग ने इसके लिए विभिन्न ब्लॉकों में दस सीएचसी सेंटरों को नामित किया है।

सीएचसी सेंटरों में कार्य

सीएचसी में कार्य होने से श्रमिकों को मुख्यालय की दौड़ लगाने से निजात मिली है। जिले में श्रमिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण का कार्य भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से किए जाते हैं, लेकिन श्रम कार्डों के पंजीकरण-नवीनीकरण का अधिकार श्रम विभाग के ही पास होने से श्रमिकों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती थी। भीड़ अधिक होने से दूर-दराज के क्षेत्रों से मीलों की दौड़ लगाने के बाद भी कई बार श्रमिक मायूस होकर लौटते थे, लेकिन अब श्रमिकों को इस समस्या से निजात मिल गई है।

पंजीकरण की फीस

विभाग ने दस सीएचसी सेंटरों को भी नवीनीकरण व पंजीकरण का अधिकार दिया है। इन सीएचसी सेंटरों में भी जाकर श्रमिक कार्ड संबंधी कार्य करवा सकते हैं। पंजीकरण का शुल्क 150 रुपये, नवीनीकरण को सौ रुपये व देरी पर दस रुपये अतिरिक्त विलम्ब शुल्क निर्धारित किया गया है। विभाग ने इससे अधिक शुल्क लेने पर सीएचसी सेंटरों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है。

श्रमिकों के नवीनीकरण व पंजीकरण के लिए दस सीएचसी सेंटर भी नामित किए हैं। इन सेंटरों के माध्यम से भी श्रमिक पंजीकरण व नवीनीकरण करा सकते हैं। अगर सीएचसी सेंटर अधिक शुल्क लेते हैं तो उसकी शिकायत विभाग से करें।

- राजेंद्र सिंह बिष्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अल्मोड़ा।

सामान्य प्रश्न

अल्मोड़ा में कितने सीएचसी सेंटर श्रमिकों के लिए नामित किए गए हैं?
अल्मोड़ा में श्रमिकों के लिए दस सीएचसी सेंटरों को नामित किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाAlmora News: सीएचसी से भी श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण