Almora News: रानीखेत में दो गुटों के बीच चले चाकू, क्रॉस केस दर्ज
Almora News: अल्मोड़ा में पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला किया, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, जिससे मामला बढ़ गया।

Almora News: अल्मोड़ा। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। हाइडिल रानीखेत के पास दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पहले पक्ष की शिकायत के बाद अब दूसरे पक्ष ने कोतवाली में क्रास मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली पुलिस के मुताबिक जरूरी बाजार निवासी दिव्यांशु चौधरी ने तहरीर दी है। कहना है कि शनिवार रात वह अपने भाई लोकेश के साथ जा रहा था। हाईडिल कॉलोनी के पास पुरानी रंजिश को लेकर रायस्टेट निवासी विपुल पवार उर्फ लक्की और दिवाकर बिष्ट ने अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में घेर लिया। गाली-गलौज के साथ लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। साथ ही जान से मारने की नियत से उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों भाई घायल हो गए।
अभियुक्त का बयान
इधर, विपुल पवार उर्फ लक्की का कहना है कि वह रास्ते से गुजर रहा था, तभी जरूरी बाजार निवासी लोकेश चौधरी और उसके छोटे भाई दिव्यांशु चौधरी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। विपुल ने बीच-बचाव के लिए जब अपना हाथ आगे किया, तो धारदार चाकू लगने से उसके बाएं हाथ के अंगूठे पर गहरा घाव हो गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


