Almora News: पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Almora News: अल्मोड़ा में ‘विरासत हमर अल्मोड़ा’ के संयोजक राजीव गुरुरानी ने एसएसपी को ज्ञापन देकर रानीखेत में दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि तंबाकूयुक्त उत्पादों पर प्रतिबंध के लिए गठित टीम में पुलिस शामिल नहीं थी, फिर भी पुलिसकर्मियों ने दुकानों में जाकर अभद्रता की और मसाले जब्त किए। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

Almora News: अल्मोड़ा। विरासत हमर अल्मोड़ा के संयोजक राजीव गुरुरानी ने एसएसपी को ज्ञापन भेजा। कहा कि तम्बाकू युक्त उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध आदेश जारी कर जिले में टीम गठित की है। इसमें पुलिस को शामिल नहीं किया है, लेकिन रानीखेत में पुलिस ने दुकानों में जाकर अभद्रता व मसालों को जब्त कर दिया। कहा कि इस गलत कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने एसएसपी से मामले की जांच व आवश्यक कार्रवाई की मांग की।


