अल्मोड़ा में बुकिंग और केवाईसी के लिए उमड़ी भीड़

Mar 14, 2026 11:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में रसोई सिलेंडर की कमी के कारण लोग एजेंसी कार्यालय के बाहर लंबी लाइनों में खड़े रहे। बुकिंग और केवाईसी कराने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटी रही। कर्मचारियों को भी भीड़ के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को ऑनलाइन पोर्टल की समस्या से राहत मिली है, लेकिन केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

अल्मोड़ा में बुकिंग और केवाईसी के लिए उमड़ी भीड़

अल्मोड़ा। रसोई सिलेंडर की किल्लत के बीच शनिवार को भी एजेंसी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग सुबह से ही बुकिंग और केवाईसी कराने के लिए लाइन में लगे रहे। वहीं, लोगों की भीड़ अधिक होने से कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पाण्डेखोला से पहुंची देवकी देवी ने बताया कि अभी तक केवाईसी नहीं हो पाई है। पहले केवाईसी होगी। इसके बाद ही गैस की बुकिंग हो पाएगी। वहीं, कार्यालयों में ही बुकिंग होने से लोगों को ऑनलाइन पोर्टल की खराबी की समस्या से कुछ हद तक राहत भी मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।