Almora News: द्वाराहाट में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश, सोमेश्वर में 32

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

Almora News: अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई, जबकि शनिवार को मौसम शांत है। द्वाराहाट में 40.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई, जैसे चौखुटिया, सल्ट, और सोमेश्वर में क्रमशः 30, 30, और 32 मिमी बारिश हुई। कोसी और रामगंगा नदियों का जलस्तर भी दर्ज किया गया।

Almora News: द्वाराहाट में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश, सोमेश्वर में 32

Almora News: अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई थी। शनिवार को नगर व आसपस के क्षेत्रों में बारिश थमी हुई है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं। आपदा कंट्रोल के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 40.5 मिमी बारिश द्वाराहाट में दर्ज की गई। इसके अलावा चौखुटिया और सल्ट में 30-30 मिमी, सोमेश्वर में 32 मिमी, भैंसियाछाना में 23.5 मिमी, मासी में 14 मिमी, भिकियासैंण में 12.5 मिमी और जागेश्वर में 5.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अल्मोड़ा में 4 मिमी, रानीखेत में 3.3 मिमी, ताकुला में 1.5 मिमी और शीतलाखेत व जैंती में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शनिवार को कोसी नदी का जलस्तर 1126.96 मीटर व रामगंगा नदी का जलस्तर 921.800 मीटर दर्ज किया गया। कोसी से 871.50 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।