नगर के बाजारों में झूलते तारों को भूमिगत करें’
अल्मोड़ा में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक हुई, जिसमें नगर की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने झूलते तारों, बंदरों और लावारिस जानवरों के आतंक का मुद्दा उठाया। पूर्व सैनिकों ने प्रशासन से समस्याओं के समाधान की अपील की और शौचालयों में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की।
अल्मोड़ा। नगर में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक हुई। बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की। लीग उपाध्यक्ष पूरन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर की बाजारों में झूल रहे तारों को हटाने की मांग की। कहना था झूलते तार कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बंदरों, लावारिस जानवरों और कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की बात कही। कहना था कि तीनों समस्याओं से लोग परेशान हैं। पूर्व सैनिकों ने सर्विस सेंटरों से निकलने वाले पानी को भूमिगत करने, सार्वजनिक शौचालयों में सफाई व्यवस्था पुख्ता करने आदि की भी मांग की।
साथ ही प्रशासन से नगर की इन समस्याओं का संज्ञान लेकर समाधान करने की अपील की गई। यहां मोहन सिंह अधिकारी, मनमोहन वर्मा, पीसी लोहनी, आनंद सिंह बोरा, नरेंद्र सिंह बघरी, आनंद सिंह लटवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, सुधीर जोशी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


