मत जाओ पिया होली आई रही... से जमाया रंग
Mar 03, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के विभिन्न वार्डों में बैठकी होली की रही धूम अल्मोड़ा के विभिन्न वार्डों में बैठकी होली की रही धूम अल्मोड़ा के विभिन्न वार्डों में बैठकी होल

अल्मोड़ा। नगर में होली शबाब चरम पर है। छलड़ी से एक दिन पूर्व मंगलवार को घरों में होली का गायन हुआ। विशेषकर महिलाओं की टोलियों ने जगह-जगह होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इन दिनों नगर सहित गांवों में होली की धूम मची हुई है। नगर के गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, धारानौला, चीनाखान, ढुंगाधारा, दुगालखोला, खोल्टा, मालरोड चौघानपाटा, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि में महिलाओं की होली का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने ढोलकी की थाप व मजीरें की छुन छुन के बीच होली की शानदार महफिले सजीं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


