बाइक नहीं लौटाने का आरोप लगाया
अल्मोड़ा के व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उन्होंने गुरुग्राम से बाइक खरीदी थी। उनका जानने वाला मो खालिब बाइक लेकर लखनऊ गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि बाइक देहरादून निवासी अंकुर के पास है, जो उसे वापस नहीं कर रहा है।

मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि गुरुग्राम के एक शोरूम से बाइक खरीदी थी। अल्मोड़ा में दर्ज रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज उनके पास हैं। कहना है कि उनके जानने वाले लखनऊ निवासी मो खालिब कुछ समय पहले उनसे बाइक मांगकर ले गए। कुछ समय पहले वह वापस लौटे तो बाइक नहीं लाए। बताया कि बाइक उसके दो देहरादून निवासी निवासी अंकुर के पास है। जो बाइक वापस नहीं लौटा रहा है। बताया कि बाइक देहरादून और हरिद्वार में देखी गयी है। उन्होंने बाइक को वापस लौटाने और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर अंकुर की जिम्मेदारी होने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


