ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाद्वाराहाट में छेड़ाखानी के चारों आरोपी जेल गए

द्वाराहाट में छेड़ाखानी के चारों आरोपी जेल गए

बग्वालीपोखर में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी के चारों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत...

द्वाराहाट में  छेड़ाखानी के चारों आरोपी जेल गए
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 24 Jul 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बग्वालीपोखर में एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी के चारों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया है।

मालूम हो कि हरिद्वार के कलियर शरीफ निवासी कासिफ, फरमान व साने आलम तथा मुरादाबाद के ठाकुर द्वारा निवासी अरमान को शुक्रवार को पुलिस ने एक नाबालिक के साथ पकड़ा था। बताया जा रहा है कि ये सभी नाबालिक लड़की से सोशल मीडिया से दोस्ती के बाद यहां पहुंचे थे। होटल में शक के आधार पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने धर दबोचा था। इसके बाद थाना पुलिस ने देर शाम चारों युवकों पर पाक्सो सहित छेड़खानी व बहला फुसलाने का मुकदमा दर्ज कर दिया था। वहीं स्थानीय हिन्दूवादी संगठनों ने भी इसका खुलकर विरोध कर अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की थी। थाना प्रभारी अजय साह ने बताया कि चारों युवकों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की पूरी विवेचना की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें