ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ापुलिस की सख्ती के आगे फेल हो गए सभी बहाने

पुलिस की सख्ती के आगे फेल हो गए सभी बहाने

अल्मोड़ा में सुबह दस बजे बाजार बंदकर पुलिस ने अनाश्वयक घूम रहे लोगों पर सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया। ऐसे में कुछ लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर बाजार में आने लगे। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती शुरू की तो...

पुलिस की सख्ती के आगे फेल हो गए सभी बहाने
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाWed, 25 Mar 2020 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में सुबह दस बजे बाजार बंदकर पुलिस ने अनाश्वयक घूम रहे लोगों पर सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया। ऐसे में कुछ लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर बाजार में आने लगे। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती शुरू की तो लोगों के बहाने भी डगमगा गये। पुलिस की सख्ती के आगे लोगों के बाहने फेल हो गए। सुबह 10बजे बाजार बंद करने बाद पुलिस के जवानों ने नगर में जगह-जगह मोर्चा संभाल लिया। हर आने वाले वाले पूछताछ शुरू कर दी। आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों और उनके वाहनों को ही आने जाने दिया गया। इस बीच अनावश्यक रूप से आ रहे लोगों रहे लोग तरह-तरह के बहाना बना रहे थे। लोग पुलिस को बता रहे थे कि वह दूध लाने जा रहे हैं, दवा लाने को जाना है, सब्जी लानी है आदि बहाने बना रहे थे। जब पुलिस ने सख्ती से लोगों से पूछना शुरु किया तो लोग बहाने बनाने ही भूल गये। इस दौरान पुलिस के जवानों ने चौघानपाटा, पोस्ट ऑफिस के पास, जीआईसी तिराहा, शिखर तिहारा, करबला, धारानौला, लोधिया, बेस चौकी के पास, एनटीडी सहित कई स्थानों पर पुलिस के जवानों को चेकिंग के लिए तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त पुलिस की अन्य टीमें भी बाजार में भ्रमण कर हालातों को जायजा ले रही थीं। मैदान में खेले रहे बच्चों को भेजा घर अल्मोड़ा। पुलिस ने बाजार में गस्त के दौरान मैदान में खेल रहे बच्चों को भी घर भेज दिया। बच्चों को 21 दिनों तक घरों पर ही रहने को कहा गया। इस दौरान रैमजे मैदान और जीआईसी मैदान पर खेल रहे बच्चों को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर भेज दिया। अल्मोड़ा के 15 बैरियरों पर मुश्तैद रही पुलिस अल्मोड़ा। पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए बनाये गये 15 बैरियरों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। हर एक बैरियर पर दो पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। बैरियरों पर पुलिस के जवानों ने आवश्यक सेवा कर्मियों के ही वाहनों को आने जाने दिया गया। कोटहम लोगों से नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें