ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाजैनोली की पटवारी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

जैनोली की पटवारी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

पिलखोली जैनोली की राजस्व उपनिरीक्षक पर छापेमारी के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित व उनसे अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपनिरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार...

जैनोली की पटवारी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 22 Sep 2018 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पिलखोली जैनोली की राजस्व उपनिरीक्षक पर छापेमारी के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित व उनसे अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपनिरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में तहसील मुख्यालय पहुंचकर राजस्व उपनिरीक्षक के अशोभनीय व्यवहार की शिकायत तहसीलदार से की। चेतावनी दी कि उपनिरीक्षक की ओर से पद का दुरुपयोग करते हुए आम लोगों का उत्पीड़न बंद नहीं किए जाने पर क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे। इस आशय का ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट को भेजा गया।

शनिवार को पिलखोली जैनोली के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां संयुक्त मजिस्ट्रेट की गैर मौजूदगी में तहसीलदार नितेश डागर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि पिलखोली जैनोली की राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से पॉलीथीन चेकिंग आदि के नाम पर आए दिन दुकानों में छापेमारी की जा रही है। दुकानदारों को छापेमारी अथवा सरकारी अभियानों से कोई परेशानी नहीं। लेकिन राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से छापेमारी के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अति उत्साह में आकर पटवारी व्यापारियों की उम्र व हैसियत का भी खयाल नहीं रख रही। यहां तक की व्यापारियों से गाली-गलौच तक की जा रही है। इसके अलावा काटे गए चालान की रसीद भी राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से व्यापारियों को नहीं दी जा रही। ग्रामीणों ने कहा उपनिरीक्षक एक सरकारी अधिकारी है। उन्हें जनता के प्रति शालीन व्यवहार की जानकारी होनी चाहिए। राजस्व उपनिरीक्षक की कार्यप्रणाली व व्यवहार में बदलाव नहीं आने तथा व्यापारियों का उत्पीड़न जारी रहने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को संबोधित इस आशय का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख अंबादत्त पंत, गोपाल सिंह देव, उदय सिंह टनवाल, कुबेर सिंह फर्त्याल, महेंद्र सिंह फर्त्याल, रवि मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, देवेंद्र पंत, खुशाल सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण नेगी, रमेश चंद्र, बागंबर सिंह, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें