अल्मोड़ा जिले में सीजन का हुआ पहला हिमपात

Jan 23, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share Share
Follow Us on

अल्मोड़ा, हिटी। जिले भर में 105 दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार बारिश हुई। वहीं, अल्मोड़ा के कसारदेवी, स्याही देवी, बिनसर, जागेश्वर, रानीखेत की ऊंची

अल्मोड़ा जिले में सीजन का हुआ पहला हिमपात
जिले भर में 105 दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार बारिश हुई। वहीं, अल्मोड़ा के कसारदेवी, स्याही देवी, बिनसर, जागेश्वर, रानीखेत की ऊंची स्वर्गपुरी पांडवखोली और चौबटिया, द्वाराहाट के दूनागिरी, धौलछीना के विमलकोट, जौलाबाज, सल्ट के मानिला, डोटियाल, सराईखेत सहित ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। इससे तरफ ठंड में इजाफा हो गया है, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर चमक लौटी है। अल्मोड़ा में इससे पहले बीते साल नौ अक्टूबर को बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया था। उम्मीद के मुताबिक सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। शाम होते-होते अल्मोड़ा के स्याही देवी, बिनसर, कसारदेवी, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर में हिमपात शुरू हो गया। रानीखेत की स्वर्गपुरी पांडवखोली में शाम चार बजे तक पांच इंच बर्फ गिर चुकी थी। रानीखेत बाजार में भी हिमपात हुआ, लेकिन टिक नहीं सका। इधर रानीखेत के ही चौबटिया, चिलियानौला में भी कड़ाके की ठंड के बीच हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। रिमझिम बारिश और बर्फबारी ने ठंड में इजाफा हो गया है। धौलछीना के विमलकोट, जौलाबाज और बिनसर में बर्फ गिरने से लोग उत्साहित नजर आए। सल्ट के मानिला, डोटियाल और सराईखेत में बर्फ गिरी। इसके अलावा जिले के लगभग सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की सूचना है।

द्वाराहाट में बर्फबारी देख झूमे लोग

द्वाराहाट के दूनागिरी में जमकर बर्फ गिरी। इससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी का आनंद लेने लोग घरों निकले और जमकर मस्ती की। लोगों ने बर्फबारी की फोटो अपने कैमरों में कैद और सेल्फी भी ली। कुकुछीना में भी बर्फबारी होने से लोगों में उत्साह नजर आया। वहीं काश्तकारों ने भी राहत की सांस ली।

चौखुटिया और जौरासी में भी गिरी बर्फ

चौखुटिया। लंबे समय बाद क्षेत्र में हुई बारिश और उसके बाद गिरी बर्फ से लोग उत्साहित हो गए हैं। इसके आलवा ठंड में भी इजाफा हो गया है। वहीं दूसरी ओर रवि की फसल के लिए बारिश का इंतजार कर रहे काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। बारिश नहीं होने से काश्तकार चिंतित थे। अब किसानों को बेहतर खेती की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;