राजस्व कोर्ट में लंबित मामलों पर प्रशासन हुआ सख्त
एडीएम युक्ता मिश्र ने जिले की राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों पर नाराजगी जताई और सभी एसडीएम को समय पर मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही न बरतने की सलाह दी और कृषि विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
एडीएम युक्ता मिश्र ने जिले की राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी एसडीएम को तय समय पर मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। एडीएम युक्ता मिश्र ने जिले में संचालित राजस्व व अदालती कार्यों और शासन स्तर से संचालित विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में गंभीरता लाएं। आगामी 28 मार्च को प्रस्तावित राजस्व लोक अदालत के लिए तहसीलों में आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा। बैठक में अल्मोड़ा तहसील में संचालित पायलट कार्यक्रम ‘नक्शा’ के तहत किए जा रहे सर्वेक्षण कार्यों की भी समीक्षा की।
निर्देश दिए कि यह कार्य पूर्ण शुद्धता एवं सावधानी के साथ किया जाए।उन्होंने किसान रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसमें लापरवाही न बरतें। किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण का कार्य कृषि विभाग की ओर से किया जाना है। इसलिए कृषि विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाए। कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्यों, फार्मर रजिस्ट्रियों के अद्यतन, राजस्व वादों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


