ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाभाजपा विधायक पर कार्रवाई अलोकत्रांतिक: तिवारी

भाजपा विधायक पर कार्रवाई अलोकत्रांतिक: तिवारी

विधायक को नोटिस भेजने के बाद भाजपा सरकार पर उपपा ने उठाए सवालअल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने विधान सभा के लिए चुने गए प्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से रोकने को लोकतांत्रिक...

भाजपा विधायक पर कार्रवाई अलोकत्रांतिक: तिवारी
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 27 Sep 2020 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने विधान सभा के लिए रोचुने गए प्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से कने को लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान बताया। भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाए। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा विधायक पूरन सिंह फत्र्याल पर प्रदेश की डबल इंजन सरकार की ओर से की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है।

उन्होंने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों को चुप रहने के लिए नहीं सदन में समस्याओं को उठाने के लिए चुनती है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत विधायक सरकार का नहीं पहले जनता का होता है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते ही आज नौकरशाही हावी हो रही है। तिवारी ने कहा कि एक विधायक को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा जिस तरह से हथकंडे अपना रही है यह ठीक नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले विधायक को नोटिस सहित कई धमकी संगठन की ओर से दी जायेंगी। इससे जाहिर होता है पूरी भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में संविधान के कानून ने राज्य की स्थापना की है। विधायिका का काम कानून बनाना, कानून व्यवस्था की खामियों को सामने लाना है। ऐसे में यदि विधायकों की आवाज़ ही दबा दी जाएगी तो स्थितियों को लगातार बदतर होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए जनता का सही समय पर जागना ज़रूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें