धोखाधड़ी और गबन के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने धोखाधड़ी और गबन के मामले के आरोपी की जमानत याचिका खारिज...

default image

अल्मोड़ा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने धोखाधड़ी और गबन के मामले के आरोपी की जमानत याचिका खारिज की। आरोपी जयपाल सिंह पालनी पुत्र आनंद सिंह •पालनी ग्राम गागिल पातलीबगड़ सोमेश्वर का रहने वाला है। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने अदालत में पक्ष रखा। इसमें बताया कि आरोपी जयपाल सिंह कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के सोमेश्वर शाखा में हुए 56 लाख रुपये के घोटाले में शामिल रहा है। सोसायटी के पदाधिकारी लोगों की जमा रकम लेकर फरार हो गए थे। आरोपी जयपाल सिंह पालनी सोयायटी में कुमाऊं रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत था। अदालत ने पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का परिसिलन कर आरोपी की जमानत याचिका खारिज की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora Newsधोखाधड़ी और गबन के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज