ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ातहसील को दोबारा मल्ला महल में लाने की मांग पर मशाल जुलूस निकाला

तहसील को दोबारा मल्ला महल में लाने की मांग पर मशाल जुलूस निकाला

अल्मोड़ा तहसील को दोबारा मल्ला महल से संचालित करने की मांग पर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल ने मंगलवार शाम पूरे बाजार में मशाल...

तहसील को दोबारा मल्ला महल में लाने की मांग पर मशाल जुलूस निकाला
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाTue, 06 Dec 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा तहसील को दोबारा मल्ला महल से संचालित करने की मांग पर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापार मंडल ने मंगलवार शाम पूरे बाजार में मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश जताया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही प्रशासन ने मल्ला महल से तहसील को पांडेखोला स्थित नवीन कलक्ट्रेट में शिफ्ट कर दिया था। तहसील से संबंधित कार्यों के लिए दूर दराज के लोगों को अल्मोड़ा बाजार से सात किमी दूर पांडेखोला जाना पड़ रहा है। इससे जनता को तमाम परेशानियां हो रही हैं। साथ ही तहसील शिफ्ट होने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तहसील को पुन: मल्ला महल शिफ्ट करने की मांग पर व्यापारियों ने मंगलवार शाम नंदा देवी प्रांगण से लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची मोहल्ला, थाना बाजार हुए पल्टन बाजार स्थित सिद्धनौला तक मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी भी शामिल रहे।

ये रहे मौजूद

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव अमन नज्जौन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, नितिन गुप्ता, पंकज वर्मा, वकुल साह, किशन गुरुरानी, दिनेश साह, मनोज वर्मा, संजय वर्मा , किशन लाल, अमन अंसारी, वैभव पांडे, दिनेश गोयल, विनोद वैष्णव, सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, पंकज वर्मा, गिरीश चंद्र, परितोष जोशी, गगन जोशी, दीपक साह, अमन अंसारी, संजय सिंह, पंकज फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें