ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा नगर पालिका के लिए 56.05 फीसदी वोटिंग

अल्मोड़ा नगर पालिका के लिए 56.05 फीसदी वोटिंग

नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में अल्मोड़ा जिले के चार निकायों में 58.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार नगर पालिका बनी चिलियानौला- रानीखेत पालिका के लिए सबसे...

अल्मोड़ा नगर पालिका के लिए 56.05 फीसदी वोटिंग
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 18 Nov 2018 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में अल्मोड़ा जिले के चार निकायों में 58.82 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार नगर पालिका बनी चिलियानौला- रानीखेत पालिका के लिए सबसे अधिक 71.32 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।

अल्मोड़ा में 56.05, द्वाराहाट 68.67, भिकियासैंण में 65.61 फीसदी लोगों ने मतदान किया। अल्मोड़ा में देर शाम तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। इसके बाद मतपेटियों को राजकीय इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में रखा गया। सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। यह देर शाम तक चली। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले की चार निकायों में 58.82 फीसदी मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि सभी मतपेटियों को सुरिक्षत मतगणना केन्द्र में रखवा दिया गया है। इससे पहले डीएम नितिन सिंह भदौरिया एवं निकाय प्रेक्षक डा. तेजस्वनी अरविंद पाटिल ने मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। 0.33 गिरा मत प्रतशितअल्मोड़ा। इस बार अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र 13 वार्ड के लिए 13596 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें 6779 महिलाएं एवं 6817 पुरूष शामिल हैं। जबकि बीते चुनाव में 56.38 फीसदी वोटिंग हुई थी। अबकी बार 56.05 फीसदी लोगों ने वोट दिया है। बीते चुनाव में अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा नगर पालिका एवं द्वाराहाट नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ था।

जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सोमवार को मतदान के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जायेगी।

नितिन सिंह भदौरिया, डीएम अल्मोड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें