नियमों का उल्लंघन करने पर 33 का काटा चालान
थाना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रहे 33 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 हजार 700 का जुर्माना वसूला। जबकि सड़क में निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाFri, 28 Aug 2020 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर रहे 33 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 हजार 700 का जुर्माना वसूला। जबकि सड़क में निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 20 वाहनों का चालान कर 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एक बाइक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जबकि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने और बगैर मास्क पहने बाजार और सार्वजनिक स्थानों में घूम रहे 11 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। वही शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।