ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ाअल्मोड़ा में 2769 लोगों ने ली हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा

अल्मोड़ा में 2769 लोगों ने ली हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा

स्तान हिमालय बचाओं अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के...

स्तान हिमालय बचाओं अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के...
1/ 3स्तान हिमालय बचाओं अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के...
स्तान हिमालय बचाओं अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के...
2/ 3स्तान हिमालय बचाओं अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के...
स्तान हिमालय बचाओं अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के...
3/ 3स्तान हिमालय बचाओं अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के...
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSun, 09 Sep 2018 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आपके प्रिय समाचार पत्र की ओर से 1 से 9 सितंबर तक चलाए गए ‘हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, सामाजिक संगठनों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस कर्मियों, राजनीतिक संगठनों समेत कई लोगों को हिमालय की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के अंतिम दिन नगर के खगमरा स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत हिमालय प्रतिज्ञा ली।

यहां सीओ कमल राम आर्य ने 152 से अधिक पुलिस के जवानों को शपथ दिलाई। इधर जीआईसी में डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को डॉ. गोविंद सिंह रावत ने शपथ दिलाई। इस मौके मुरलीकांत पांडे व मौजूद रहे। इधर जीजीआईसी में चल रहे डीएलएड प्रशिक्षण में नवनीत पांडे ने प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई। इसमें डा. धाराबल्लभ पांडेय एवं सुंदर लाल आर्या मौजूद रहे।रानीखेत में 402 लोगों ने की हिमालय संरक्षण प्रतिज्ञारानीखेत। हिमालय बचाओ अभियान के तहत अंतिम दिन नगर के चार स्थानों में कुल 402 लोगों को पर्वतराज हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कोतवाल नारायण सिंह ने गांधी चौक में 100 से अधिक पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों को संयुक्त रूप से हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई। ब्राइट पब्लिक जूहा चौकुनी में प्रबंधक नंदन सिंह व प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार ने 127 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शपथ दिलाई। रानीखेत डिपो में डिपो इंचार्ज हरीश चंद्र जोशी ने 121 कर्मचारियों को शपथ दिलाई और मिशन इंटर कालेज रानीखेत में 53 डीएलएड प्रशिक्षुओं को केंद्र प्रभारी व प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने हिमालय को बचाने की शपथ दिलाई। रविवार को अंतिम दिन विभिन्न स्थानों में कुल 402 लोगों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली।

हिमालय बचाओ अभियान के हिस्सा बने हजारों छात्र-छात्राएं

द्वाराहाट। हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ मुहिम के तहत द्वाराहाट तहसील के हजारों छात्र-छात्राओं सहित सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने हिमालय प्रतिज्ञा लेकर हिमालय को बचाने एवं पॉलीथिन उन्मूलन के लिए लोगों को भी जागरूक करने का भी संकल्प लिया। क्षेत्र के कुमॉऊ पब्लिक स्कूल में 850, जीआईसी बटुलिया में 175, राजकीय जूनियर हाईस्कूल दड़माड़ में 35, डिग्री कॉलेज में 225 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हिमालय बचाने की शपथ ली।

भिकियासैंण में 275 ने ली शपथ

भिकियासैंण। हिमालय बचाओ अभियान के तहत पुलिस चौकी भिकियासैंण में चौकी प्रभारी राजीव उप्रेती ने 25 लोगों, नगर पंचायत में ईओ एके ओझा ने 34, आदर्श राइंका चौनलिया में प्रधानाचार्य संतोष तिवारी ने 216 लोगों को शपथ दिलायी। हिमालय बचाओ दिवस पर सनराइज कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भिकियासैंण के शिक्षकों व बच्चों ने विद्यालय परिसर से ब्लाक तक हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ नारों के साथ रैली निकाली। इस दौरान प्रचार्य एके मिश्रा ने छात्रों को पॉलीथिन के दुष्परिणाम बताते हुए कहा हिमालय को सुरक्षित रखने के लिए जीवनदायनी नदियों, जल स्रोतों को कचरे से मुक्त करना होगा। पेड़ों की रक्षा के लिये प्रेरित कर दावाग्नि से हो रहे नुकसान के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. केवल जोशी, प्रधानाचार्य एके मिश्रा, दीपा पालीवाल, ओम जोशी, सीता सिंह आदि मौजूद रहे।दन्या में 200 लोगों ने ली शपथदन्या। दन्या में पुलिस थाने में 25 एवं गांधी फाउंडेशन संस्था में 175 लोगों ने हिमालय बचाओं की प्रतिज्ञा ली। स्याल्दे। व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी ने करी 75 व्यापारियों को शपथ दिलाई। ग्राम पंचायतत तल्ली चम्याड़ी में प्रधान भवान गिरी ने 100 ग्रामीणों को हिमालय बचाओ की शपथ दिलाई। सोमेश्वर। प्राथमिक विद्यालय भूलगांव 160 एवं विवेकानंद केंद्र दड़मियां में 65 बच्चों ने हिमालय बचाओं की शपथ ली। चौखुटिया। चौखुटिया जूनियर व प्राथमिक विद्यालय छिताड़ बच्चों व अभिभावकों सहित 200 ने हिमालय बचाओ अभियान की प्रतिभा ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें