ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ारामनगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना

रामनगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना

पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दियापालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दियापालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दियापालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दियापालिका प्रशासन...

रामनगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 09 Jul 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगर। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के लोगों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका के मुख्य द्वार पर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। नगर के वार्डवासियों ने मांगे पूरी न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद हाशिम के नेतृत्व में नगर क्षेत्र वार्डो के लोगों ने शमशान घाट के आगे साफ सफाई व्यवस्था,घरों से लिया जाने वाला यूजर चार्ज दो सालों का माफ, टेंडर प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लेने, हाल ही में जहां- जहां सड़क निर्माण हुआ है, उनकी गुणवत्ता की जांच, नियमित नालियों की सफाई की व्यवस्था,कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक गली को नियमित सेनेटाइज आदि की मांग की। यहां मनीष जोशी, पंकज रावत, उमेश , रवि ठाकुर, प्रमोद ,आशिम रजा, मोहम्मद रजा, प्रिंस कुमार, फैजान आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें