बाजार गया किशोर घर नहीं लौटा
Apr 06, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर 4 अप्रैल को बाजार जाने के बाद घर नहीं लौटा है। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। खोजबीन के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र में घर से बाजार गया किशोर वापस नहीं लौटा है। पुलिस के मुताबिक पोखरी रमनम निवासी शंकर राम ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका 17 साल का बेटा चार अप्रैल को बाजार गया था। तमाम जगह ढूंढखोज के बाद भी बेटे का सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। इधर, कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की ढूढखोज की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


