स्थापना दिवस पर बटालियन की उपलब्धियों को किया याद
चौखुटिया में सोलहवीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बटालियन की उपलब्धियों को याद किया गया। पूर्व सैनिकों ने वीर रस से भरे गीत गाए और बटालियन की शौर्य एवं परंपरा को नमन किया। 1971 के युद्ध में बांग्लादेश को स्वतंत्र कराने में बटालियन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चौखुटिया। सोलहवीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। स्थापना दिवस पर बटालियन की उपलब्धियों को याद किया गया। कहा कि विभिन्न ऑपरेशनों में बटालियन का योगदान अविस्मरणीय है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में बटालियन से जुड़े भूतपूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने रेजिमेंट के वीर रस से भरे गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। पलटन के गौरवशाली इतिहास, शौर्य व परंपरा को नमन किया। बटालियन की उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा में योगदान पर चर्चा की गई। कहा कि बटालियन ने 1971 के युद्ध मे ऑपरेशन डॉक्टर्स लीली के माध्यम से बांग्लादेश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


