ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड अल्मोड़ा14 को शोभायात्रा निकालकर जागेश्वर में जलाभिषेक करेगा विहिप

14 को शोभायात्रा निकालकर जागेश्वर में जलाभिषेक करेगा विहिप

अल्मोड़ा में विश्व हिन्दू परिषद 14 अगस्त को शारदाचरण जोशी की स्मृति में अल्मोड़ा के सिद्धनौला से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर में शोभायात्रा निकालेगा। इस दौरान जागेश्वर धाम में जलाभिषेक भी किया...

14 को शोभायात्रा निकालकर जागेश्वर में जलाभिषेक करेगा विहिप
हिन्दुस्तान टीम,अल्मोड़ाSat, 29 Jul 2017 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्मोड़ा में विश्व हिन्दू परिषद 14 अगस्त को शारदाचरण जोशी की स्मृति में अल्मोड़ा के सिद्धनौला से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर में शोभायात्रा निकालेगा। इस दौरान जागेश्वर धाम में जलाभिषेक भी किया जाएगा। विहिप के सहप्रांत संगठन मंत्री सुभाष जोशी ने संगठन के दिसम्बर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त 2017 को बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए हल्द्वानी से बजरंग दल की साहसी यात्रा शुरू हो रही है। 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद ढ़ांचे को गिराने के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शौर्य दिवस मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के कार्यक्रम जिला केंद्रों पर होंगे। 15 अगस्त से 21 अगस्त विहिप के स्थापना दिवस पर प्रदेश में अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं, सितंबर और अक्टूबर माह में जिला एवं प्रांत के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होगा। अक्तूबर माह में प्रदेश में प्रत्येक जिले स्तर पर सत्संग कर लोगों को जोड़ा जाएगा। 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक हुतात्मा दिवस के रूप में प्रदेश और जिला केंद्रों में रक्तदान शिविर होंगे। इसमें 2000 यूनिट रक्तदान किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक बजरंग दल भर्ती अभियान के माध्यम से करीब एक लाख युवाओं को संगठन से जोड़ेगा। 23 से 25 नवंबर को संपूर्ण देश के संतों की धर्म संसद उडुपी, कर्नाटक में होगी। इधर, पत्रकार वार्ता के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष कृष्णा कांडपाल, मंगल सिंह बिष्ट, योगेश नयाल, अजय बोरा, प्रकाश लोहनी, जिला सह संयोजक मुकेश बिष्ट, जिला रक्षा प्रमुख जीवन सिंह मेहरा, सूरज वाणी, जिला गोरक्षा प्रमुख संजय, प्रकाश तिवारी, हेमंत बिष्ट, त्रिभुवन कबड्वाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें